दुर्ग में 2 से 4 नवंबर तक राज्योत्सव का आयोजन: कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा, माटरा में नए विद्युत उपकेंद्र का भूमिपूजन

SHARE:

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आगामी 2 से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन गंजपारा स्थित पुरानी गंज मंडी परिसर में होगा, जहां जिले की सांस्कृतिक धरोहर, कला, और शासन की योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने हाल ही में आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को मंच निर्माण, विभागीय स्टॉल, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, और अन्य सभी व्यवस्थाओं को समय पर और सुव्यवस्थित पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव जिले के गौरव, संस्कृति और जनभागीदारी का प्रतीक है, इसलिए सभी विभाग इसे सफल बनाने में सहयोग करें।

राज्योत्सव में विभिन्न विभाग स्टॉल लगाएंगे, जिनमें आम जनता को शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग निःशुल्क जांच शिविर आयोजित करेगा, जिसमें टीबी, सिकलिंग, हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर और नेत्र परीक्षण जैसी जांचें होंगी। इसके साथ ही आयुष्मान और महतारी वंदन कार्ड का पंजीयन भी होगा। बिजली विभाग प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत नागरिकों का पंजीयन करेगा।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, एडीएम अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

माटरा में नया विद्युत उपकेंद्र:

दुर्ग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए माटरा में 33/11 केवी नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जाएगा। इस उपकेंद्र का भूमिपूजन हाल ही में किया गया। इसकी लागत लगभग 2 करोड़ 38 लाख रुपये है और यह माटरा, पेण्ड्रीतराई, कोकड़ी, हरदी, गोता, खजरी और ठेंगाभाठ के हजारों उपभोक्ताओं को लाभान्वित करेगा।

इसके अलावा, बघेरा उपकेंद्र में पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता 3.15 एमवीए से बढ़ाकर 5 एमवीए किया गया है, जिससे 6500 से अधिक उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में मंत्री गजेंद्र यादव और विधायक दीपेश साहू ने कहा कि यह पहल किसानों और उपभोक्ताओं के लिए समृद्धि का प्रतीक है। उपकेंद्रों के निर्माण और अपग्रेडेशन से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और कृषि तथा आम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

THE CG NEWS
Author: THE CG NEWS

TheCGNews.in – छत्तीसगढ़ की सच्ची आवाज़ “TheCGNews.in” छत्तीसगढ़ का एक उभरता हुआ डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो प्रदेश की ज़मीन से जुड़ी, वास्तविक और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाने के मिशन के साथ कार्यरत है। इस पोर्टल की सबसे बड़ी ताकत है – स्थानीयता और विश्वसनीयता। TheCGNews.in का फोकस सिर्फ ब्रेकिंग न्यूज पर नहीं, बल्कि उन खबरों पर है जो आम लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं – गांव, कस्बों, पंचायत, युवाओं, शिक्षा, रोजगार, राजनीति, संस्कृति और जन-समस्याओं की सच्ची झलक यहाँ देखने को मिलती है। TheCGNews.in की खास बातें: • ✅ छत्तीसगढ़ की हर कोने से रिपोर्टिंग • ✅ सिर्फ सनसनी नहीं – समाधान की पत्रकारिता • ✅ युवाओं और किसानों की आवाज़ • ✅ भ्रष्टाचार, विकास और बदलाव की असली रिपोर्ट • ✅ हिंदी में सरल और स्पष्ट भाषा में खबरें

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई