
भिलाई-दुर्ग जिले में दो स्कूल बस ड्राइवर शराब के नशे में बच्चों को स्कूल ले जाते हुए पकड़े गए। यातायात पुलिस ने सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले इन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों बसों को जब्त कर न्यायालय भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग 7 बजे बोगदा पुलिया जामुल के पास यातायात पुलिस ने नागसेन स्कूल की बस (CG 07 E 1427) को जांच के लिए रोका। बस में करीब 15 छात्र सवार थे। जांच में चालक मणिक दास, पिता बिसौहा (39) के ब्लड अल्कोहल लेवल की जांच ब्रीथ एनालाइजर से की गई, जिसमें 102MG अल्कोहल पाया गया। यह कानूनी सीमा से कई गुना अधिक था। पुलिस ने तुरंत मणिक दास को हिरासत में लिया और बस को जब्त कर न्यायालय भेज दिया।
सुरक्षा जांच के दौरान सुबह 6:28 बजे दूसरी स्कूल बस (CG 07 CR 8511) को भी रोका गया। इस बस को चालक दिनेश कुमार ठाकुर चला रहा था। परीक्षण में 84MG शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने एम.वी. एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए इस बस को भी जब्त कर न्यायालय भेजा।
यातायात पुलिस ने बताया कि यह अभियान स्कूल बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। नशे में वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि बच्चों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। पुलिस ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे मामलों में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अभिभावकों और स्कूल संचालकों से भी अपील की गई है कि वे यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहन चालक नियमित रूप से जांच में पास हों। यदि कोई चालक नशे में वाहन चलाता या लापरवाही करता पाया जाए, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए।
यातायात विभाग ने बताया कि भविष्य में भी स्कूल बसों, ऑटो और वैनों की अचानक जांच अभियान जारी रहेगा। नशे में वाहन चलाने, बिना फिटनेस प्रमाणपत्र वाले वाहन संचालन और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author: THE CG NEWS
TheCGNews.in – छत्तीसगढ़ की सच्ची आवाज़ “TheCGNews.in” छत्तीसगढ़ का एक उभरता हुआ डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो प्रदेश की ज़मीन से जुड़ी, वास्तविक और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाने के मिशन के साथ कार्यरत है। इस पोर्टल की सबसे बड़ी ताकत है – स्थानीयता और विश्वसनीयता। TheCGNews.in का फोकस सिर्फ ब्रेकिंग न्यूज पर नहीं, बल्कि उन खबरों पर है जो आम लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं – गांव, कस्बों, पंचायत, युवाओं, शिक्षा, रोजगार, राजनीति, संस्कृति और जन-समस्याओं की सच्ची झलक यहाँ देखने को मिलती है। TheCGNews.in की खास बातें: • ✅ छत्तीसगढ़ की हर कोने से रिपोर्टिंग • ✅ सिर्फ सनसनी नहीं – समाधान की पत्रकारिता • ✅ युवाओं और किसानों की आवाज़ • ✅ भ्रष्टाचार, विकास और बदलाव की असली रिपोर्ट • ✅ हिंदी में सरल और स्पष्ट भाषा में खबरें







