
सर्दियों की ठिठुरन में गर्म पानी से नहाना राहत देता है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह आदत सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। जैसे ही शरीर बहुत गर्म पानी के संपर्क में आता है, बॉडी टेम्प्रेचर तेजी से बढ़ता है। इससे ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं, हार्ट रेट तेज हो जाती है और ब्लड प्रेशर अचानक फ्लक्चुएट होने लगता है। स्किन की नेचुरल ऑयल लेयर टूटने से ड्राइनेस और इरिटेशन बढ़ती है, वहीं लगातार ऐसा करने पर बाल झड़ने से लेकर एजिंग और एलर्जी जैसी समस्याएं भी सामने आने लगती हैं।
इसी वजह से ‘जरूरत की खबर’ में आज बात करेंगे कि सर्दियों में नहाने का सही तरीका क्या होना चाहिए और गर्म पानी से नहाने के छिपे खतरे कौन-कौन से हैं। इस रिपोर्ट में शामिल विशेषज्ञ हैं—
डॉ. संजीव अग्रवाल, डायरेक्टर, कार्डियोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली
डॉ. निपुण जैन, सीनियर कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली
गर्म पानी से नहाने के शरीर पर प्रभाव
डॉक्टरों के अनुसार गर्म पानी स्किन की ब्लड वेसल्स को फैलाता है, जिससे शरीर थोड़ी देर तक गर्म महसूस होता है। लेकिन नहाने के बाद जैसे ही शरीर ठंडी हवा के संपर्क में आता है, वेसल्स तेज़ी से सिकुड़ती हैं। यह बदलाव खासतौर पर दिल के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है क्योंकि यह अचानक ब्लड प्रेशर में उछाल ला सकता है। ठंड में दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क पहले ही अधिक रहता है और गर्म पानी इस खतरे को दोगुना कर देता है।
गर्म पानी से नहान के 11 बड़े नुकसान
डॉक्टर बताते हैं कि बार-बार गर्म पानी से नहाने से न सिर्फ स्किन बल्कि हार्ट, इम्यूनिटी और हेयर पर भी असर पड़ता है।
•स्किन की नेचुरल ऑयल लेयर खत्म हो जाती है।
•स्किन ड्राई और इरिटेटेड हो जाती है।
•संवेदनशील स्किन वालों को एलर्जी और रैशेज हो सकते हैं।
•लंबे समय में स्किन एजिंग तेज होती है और झुर्रियां दिखने लगती हैं।
•बालों की जड़ें कमजोर होकर हेयर फॉल बढ़ता है।
•स्कैल्प ड्राई होकर डैंड्रफ बनाता है।
•शरीर का तापमान असामान्य रूप से बढ़कर कमजोरी या थकान पैदा कर सकता है।
•हार्ट रेट बढ़ती है, ब्लड प्रेशर अस्थिर होता है।
•इम्यून सिस्टम पर दबाव बढ़ सकता है।
•संवेदनशील लोगों में चक्कर, थकावट या अचानक कमजोरी महसूस हो सकती है।
•लंबे समय तक एक्सपोजर से स्किन की कोलेजन लेयर कमजोर हो सकती है।
क्या गर्म पानी एजिंग बढ़ाता है?
डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, बहुत गर्म पानी स्किन की नमी और लचीलापन खत्म कर देता है, जिससे कोलेजन और इलास्टिन कमजोर होते हैं। नतीजा—रूखापन, झुर्रियां और डलनेस। यानी, बहुत गर्म पानी आपकी त्वचा का बुढ़ापा समय से पहले बढ़ा सकता है।
बाल गर्म पानी में क्यों झड़ते हैं?
गर्म पानी स्कैल्प के नेचुरल ऑयल्स को हटाता है, जिससे जड़ें कमजोर होने लगती हैं। जड़ें कमजोर होने पर बाल झड़ना और टूटना दोनों बढ़ते हैं। लगातार ऐसा करने से हेयर ग्रोथ पर भी असर पड़ता है।
सर्दियों में सुरक्षित तापमान कितना?
विशेषज्ञों का सुझाव है कि पानी न ज्यादा ठंडा और न ज्यादा गर्म होना चाहिए।
•बहुत ठंडा पानी शरीर को अचानक शॉक देता है।
•बहुत गर्म पानी शरीर से आवश्यक संरक्षण लेयर को हटा देता है।
सबसे सुरक्षित है—हल्का गुनगुना रनिंग वॉटर, जो शरीर को आराम देते हुए नुकसान भी न पहुंचाए।
9 हेल्दी विंटर बेदिंग हैबिट्स
1.नहाने के लिए हल्का गुनगुना पानी चुनें।
2.बहुत गर्म या भाप छोड़ते पानी से बचें।
3.5–10 मिनट से ज्यादा शॉवर न लें।
4.नहाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।
5.हार्श साबुन और मजबूत केमिकल वाले बॉडी वॉश से बचें।
6.ड्राई स्किन वालों के लिए क्रीमी, हाइड्रेटिंग क्लेंजर बेहतर है।
7.घर में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें।
8.पानी खूब पिएं ताकि शरीर अंदर से हाइड्रेट रहे।
9.बाहर निकलते समय स्किन को कवर करें—स्कार्फ, ग्लव्स, कैप का उपयोग करें।
ड्राई स्किन वालों के लिए विशेष सलाह
डर्मेटोलॉजिस्ट बताते हैं कि जिनकी स्किन बहुत ड्राई है, वे न सिर्फ गर्म पानी से बचें बल्कि नहाने का समय भी कम रखें। लंबे समय तक पानी में रहने से त्वचा की नमी कम होती है। ऐसे लोग नहाने के बाद 3 मिनट के अंदर मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि हाइड्रेशन लॉक हो सके।
सर्दियों में गर्म पानी आराम देता है, लेकिन उसी आराम में छिपा है कई बीमारियों का खतरा। इसलिए इस सीजन में नहाने के तरीके को समझना उतना ही जरूरी है, जितना गर्म कपड़े पहनना। हल्का गुनगुना पानी, सही उत्पाद और सही आदतें आपकी स्किन, बालों और हार्ट—तीनों की सेहत सुरक्षित रख सकती हैं।
Author: THE CG NEWS
TheCGNews.in – छत्तीसगढ़ की सच्ची आवाज़ “TheCGNews.in” छत्तीसगढ़ का एक उभरता हुआ डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो प्रदेश की ज़मीन से जुड़ी, वास्तविक और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाने के मिशन के साथ कार्यरत है। इस पोर्टल की सबसे बड़ी ताकत है – स्थानीयता और विश्वसनीयता। TheCGNews.in का फोकस सिर्फ ब्रेकिंग न्यूज पर नहीं, बल्कि उन खबरों पर है जो आम लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं – गांव, कस्बों, पंचायत, युवाओं, शिक्षा, रोजगार, राजनीति, संस्कृति और जन-समस्याओं की सच्ची झलक यहाँ देखने को मिलती है। TheCGNews.in की खास बातें: • ✅ छत्तीसगढ़ की हर कोने से रिपोर्टिंग • ✅ सिर्फ सनसनी नहीं – समाधान की पत्रकारिता • ✅ युवाओं और किसानों की आवाज़ • ✅ भ्रष्टाचार, विकास और बदलाव की असली रिपोर्ट • ✅ हिंदी में सरल और स्पष्ट भाषा में खबरें







