
गर्मियों और धूल-धूप भरे मौसम में चेहरे पर झाइयां और दाग-धब्बे होना आम समस्या बन चुकी है। स्किन पर उभरने वाली ये झाइयां चेहरे को पैची और काला बना देती हैं, जिससे आत्मविश्वास भी प्रभावित होता है। मार्केट में मौजूद कई ट्रीटमेंट झाइयों को हटाने का दावा करते हैं, लेकिन इनके साथ आने वाले साइड इफेक्ट्स से हर कोई परेशान हो जाता है। ऐसे में घरेलू और नैचुरल उपाय एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प बनकर सामने आते हैं।
यहां हम आपको कुछ असरदार घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जिनकी मदद से गहरी झाइयों को भी हटाया जा सकता है और चेहरा दोबारा निखर सकता है।
दही और मुलेठी का लेप
गाढ़ा दही लेकर उसमें आधा चम्मच मुलेठी पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर विशेषकर झाइयों वाले हिस्सों पर लगाएं। लगभग 30 मिनट के बाद हल्के हाथों से मलते हुए चेहरा साफ करें और नॉर्मल पानी से धो लें। ध्यान रहे, इस दौरान कोई फेसवॉश इस्तेमाल न करें। ये उपाय स्किन को ठंडक देगा और पिगमेंटेशन को हल्का करेगा।
चावल, आलू, टमाटर और चुकंदर का पोटली मसाज
थोड़े से चावल लें और उसमें आधा आलू, आधा टमाटर और आधी चुकंदर को मिलाकर पकाएं। पक जाने के बाद इसे मलमल के कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। अब गुनगुने दूध में पोटली को डिप करें और चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। यह उपाय चेहरे की डलनेस को कम कर ग्लोइंग स्किन देने में मदद करता है।
तुलसी का टोनर
20 तुलसी के पत्तों को 50 ml पानी में पीसकर रातभर के लिए रख दें। सुबह इसे छानकर कांच की बोतल में स्टोर कर लें। रात को सोने से पहले इस पानी को चेहरे पर लगाएं। यह उपाय झाइयों के साथ-साथ खुजली और स्किन इरिटेशन में भी राहत देता है।
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य संदर्भ के लिए दी गई है। किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले चिकित्सकीय सलाह जरूर लें।)
Author: THE CG NEWS
TheCGNews.in – छत्तीसगढ़ की सच्ची आवाज़ “TheCGNews.in” छत्तीसगढ़ का एक उभरता हुआ डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो प्रदेश की ज़मीन से जुड़ी, वास्तविक और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाने के मिशन के साथ कार्यरत है। इस पोर्टल की सबसे बड़ी ताकत है – स्थानीयता और विश्वसनीयता। TheCGNews.in का फोकस सिर्फ ब्रेकिंग न्यूज पर नहीं, बल्कि उन खबरों पर है जो आम लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं – गांव, कस्बों, पंचायत, युवाओं, शिक्षा, रोजगार, राजनीति, संस्कृति और जन-समस्याओं की सच्ची झलक यहाँ देखने को मिलती है। TheCGNews.in की खास बातें: • ✅ छत्तीसगढ़ की हर कोने से रिपोर्टिंग • ✅ सिर्फ सनसनी नहीं – समाधान की पत्रकारिता • ✅ युवाओं और किसानों की आवाज़ • ✅ भ्रष्टाचार, विकास और बदलाव की असली रिपोर्ट • ✅ हिंदी में सरल और स्पष्ट भाषा में खबरें







