रूंगटा यूनिवर्सिटी में वर्ल्ड स्किल फेस्ट 2025 का समापन समारोह: सीएम विष्णु देव साय हुए शामिल, 8813 युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देने पर यूनिवर्सिटी को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट

SHARE:

रूंगटा इंटरनेशनल स्किल यूनिवर्सिटी में आयोजित वर्ल्ड स्किल फेस्ट 2025 के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने स्किल इंडिया मिशन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन “इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने लायक है।”

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 25 उत्कृष्ट युवाओं को उनके विशेष योगदान और प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि और उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

रूंगटा यूनिवर्सिटी ने एक सप्ताह के भीतर 8813 युवाओं को डिजिटल और रोजगारोन्मुखी कौशल जैसे इंस्टाग्राम मार्केटिंग, AI टूल चैटGPT का उपयोग, डिजिटल कम्युनिकेशन, कंटेंट क्रिएशन आदि में प्रशिक्षित किया। इस व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने मान्यता दी और प्रमाण पत्र प्रदान किया।

गोल्डन बुक के एशिया हेड डॉ. मनीष बिश्नोई ने कहा, “भारत में बड़ी संख्या में युवा डिग्री तो रखते हैं, लेकिन स्किल की कमी के कारण रोजगार से वंचित रह जाते हैं। रूंगटा यूनिवर्सिटी ने इस अंतर को पाटते हुए युवाओं को प्रैक्टिकल स्किल्स से लैस किया है।”

सीएम बोले – स्किल इंडिया ने बदली देश की तस्वीर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2015 में शुरू किया गया स्किल इंडिया मिशन आज राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बन चुका है। उस समय भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था और आज हम जापान को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच चुके हैं। इसमें स्किलिंग का बड़ा योगदान है।”

उन्होंने रूंगटा यूनिवर्सिटी की इस पहल को “डिजिटल इंडिया के विजन के अनुरूप कदम” बताया।

गूगल, आईबीएम, हार्वर्ड व कैंब्रिज के साथ जॉइंट प्रोग्राम शुरू

समारोह के दौरान रूंगटा यूनिवर्सिटी ने गूगल, आईबीएम और इंटरनेशनल काउंसलिंग ऑर्गनाइजेशन के साथ मिलकर ज्वॉइंट डिग्री प्रोग्राम की शुरुआत की। इसके साथ ही हार्वर्ड और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय स्तर की उच्च शिक्षा और प्रशिक्षण देने की योजना की भी घोषणा की गई।

उपस्थित रहे कई जनप्रतिनिधि और शिक्षा क्षेत्र के प्रमुख

इस भव्य समापन समारोह में सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सवाडा के अलावा विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. सौरभ गुप्ता, डॉ. मनीष मनोरिया, सीईओ सोनल रूंगटा, डायरेक्टर आरएनडी डॉ. एजाजुद्दीन, डॉ. संजीव शुक्ला, डॉ. मनोज वर्गीज, महेंद्र श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य शिक्षाविद, उद्योग विशेषज्ञ और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम

इस आयोजन के माध्यम से रूंगटा यूनिवर्सिटी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आज की शिक्षा में सिर्फ डिग्री नहीं, रोजगारोन्मुखी कौशल ही सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस दिशा में किया गया यह प्रयास छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरा है।

THE CG NEWS
Author: THE CG NEWS

TheCGNews.in – छत्तीसगढ़ की सच्ची आवाज़ “TheCGNews.in” छत्तीसगढ़ का एक उभरता हुआ डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो प्रदेश की ज़मीन से जुड़ी, वास्तविक और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाने के मिशन के साथ कार्यरत है। इस पोर्टल की सबसे बड़ी ताकत है – स्थानीयता और विश्वसनीयता। TheCGNews.in का फोकस सिर्फ ब्रेकिंग न्यूज पर नहीं, बल्कि उन खबरों पर है जो आम लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं – गांव, कस्बों, पंचायत, युवाओं, शिक्षा, रोजगार, राजनीति, संस्कृति और जन-समस्याओं की सच्ची झलक यहाँ देखने को मिलती है। TheCGNews.in की खास बातें: • ✅ छत्तीसगढ़ की हर कोने से रिपोर्टिंग • ✅ सिर्फ सनसनी नहीं – समाधान की पत्रकारिता • ✅ युवाओं और किसानों की आवाज़ • ✅ भ्रष्टाचार, विकास और बदलाव की असली रिपोर्ट • ✅ हिंदी में सरल और स्पष्ट भाषा में खबरें

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई