दिल्ली में स्कूलों को बम की धमकी से सनसनी, बच्चों की सुरक्षा के बीच चला तलाशी अभियान

SHARE:

दिल्ली में शनिवार को कई प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से राजधानी में हड़कंप मच गया। डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल, सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कुतुब मीनार), नजफगढ़ स्थित सर्वोदय विद्यालय और ओल्ड खेड़ा ईस्ट विहार के एक अन्य स्कूल को ईमेल के माध्यम से धमकी मिली। 

धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और सभी स्कूलों को खाली करा लिया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड की टीमों ने स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली, लेकिन अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। 

डीपीएस द्वारका ने अभिभावकों के लिए एक सर्कुलर जारी किया, जिसमें बताया गया कि कक्षा 3 से 12 तक की कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं और सभी स्कूल बसें और निजी वैन/कैब तुरंत वापस भेज दी गई हैं। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बस स्टॉप्स पर मौजूद रहें और अपने बच्चों को वहां से ले जाएं। इसके अलावा, आज होने वाली मिड टर्म परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। 

पुलिस और जांच एजेंसियां धमकी देने वालों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच कर रही हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में दिल्ली के स्कूलों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, जो बाद में झूठी साबित हुईं, फिर भी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। 

इस घटना ने एक बार फिर से स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है।

 

THE CG NEWS
Author: THE CG NEWS

TheCGNews.in – छत्तीसगढ़ की सच्ची आवाज़ “TheCGNews.in” छत्तीसगढ़ का एक उभरता हुआ डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो प्रदेश की ज़मीन से जुड़ी, वास्तविक और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाने के मिशन के साथ कार्यरत है। इस पोर्टल की सबसे बड़ी ताकत है – स्थानीयता और विश्वसनीयता। TheCGNews.in का फोकस सिर्फ ब्रेकिंग न्यूज पर नहीं, बल्कि उन खबरों पर है जो आम लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं – गांव, कस्बों, पंचायत, युवाओं, शिक्षा, रोजगार, राजनीति, संस्कृति और जन-समस्याओं की सच्ची झलक यहाँ देखने को मिलती है। TheCGNews.in की खास बातें: • ✅ छत्तीसगढ़ की हर कोने से रिपोर्टिंग • ✅ सिर्फ सनसनी नहीं – समाधान की पत्रकारिता • ✅ युवाओं और किसानों की आवाज़ • ✅ भ्रष्टाचार, विकास और बदलाव की असली रिपोर्ट • ✅ हिंदी में सरल और स्पष्ट भाषा में खबरें

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई