बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 6 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

SHARE:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर शाम बड़ा रेल हादसा हो गया। कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी की टक्कर हो गई है। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है।

हादसे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और ट्रेन के डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को मौके पर रवाना किया है। स्थानीय प्रशासन भी सहायता के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुका है। हादसे के कारण पूरे रूट पर ट्रेन परिचालन ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट कर दिया गया है।

वहीं, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। रेलवे ने कहा है कि ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को नुकसान पहुंचा है, जिससे ट्रैक की बहाली में समय लग सकता है। हादसा बिलासपुर-कटनी सेक्शन में हुआ है, जो दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का बेहद व्यस्त मार्ग है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रेलवे ने फिलहाल यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें।

THE CG NEWS
Author: THE CG NEWS

TheCGNews.in – छत्तीसगढ़ की सच्ची आवाज़ “TheCGNews.in” छत्तीसगढ़ का एक उभरता हुआ डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो प्रदेश की ज़मीन से जुड़ी, वास्तविक और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाने के मिशन के साथ कार्यरत है। इस पोर्टल की सबसे बड़ी ताकत है – स्थानीयता और विश्वसनीयता। TheCGNews.in का फोकस सिर्फ ब्रेकिंग न्यूज पर नहीं, बल्कि उन खबरों पर है जो आम लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं – गांव, कस्बों, पंचायत, युवाओं, शिक्षा, रोजगार, राजनीति, संस्कृति और जन-समस्याओं की सच्ची झलक यहाँ देखने को मिलती है। TheCGNews.in की खास बातें: • ✅ छत्तीसगढ़ की हर कोने से रिपोर्टिंग • ✅ सिर्फ सनसनी नहीं – समाधान की पत्रकारिता • ✅ युवाओं और किसानों की आवाज़ • ✅ भ्रष्टाचार, विकास और बदलाव की असली रिपोर्ट • ✅ हिंदी में सरल और स्पष्ट भाषा में खबरें

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई