तांत्रिक का 2 साल तक शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल: घर से उठा ले गया, जबरन शादी कराई; पुलिस पति-पत्नी बताती रही, युवती का बड़ा खुलासा

SHARE:

दुर्ग जिले के भिलाई में 22 वर्षीय युवती को लेकर सामने आया मामला अब बेहद गंभीर मोड़ ले चुका है। 19 नवंबर को दिनदहाड़े एक कार सवार युवक युवती को उसके घर से उठा ले गया था। पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई में इसे पति-पत्नी का मामला बताकर गंभीर धाराएं दर्ज नहीं कीं। लेकिन अब पीड़िता के बयान सामने आने के बाद मामला तंत्र-मंत्र, रेप, किडनैपिंग, ब्लैकमेलिंग और पुलिस की लापरवाही तक पहुंच गया है। युवती का आरोप है कि आरोपी हेमंत अग्रवाल तांत्रिक है जिसने उसे सम्मोहित कर अश्लील वीडियो बनाए, रेप किया, प्रेग्नेंसी करवाई और फिर जबरदस्ती आर्य समाज में शादी करा दी। जबकि पुलिस लगातार इसे पति-पत्नी का मामला बताती रही।

किडनैप कर दंतेवाड़ा-कोंडागांव घुमाता रहा, रायपुर ले गया; थाने से फरार भी हुआ आरोपी

19 नवंबर की सुबह आरोपी हेमंत उसे कार में जबरदस्ती उठाकर ले गया। रास्ते में वह उसे दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कई जगहों पर घुमाता रहा। पीड़िता का कहना है कि वह कहीं रुका भी नहीं, सिर्फ रास्तों में घुमाकर उसे डराता-धमकाता रहा। जब मीडिया में खबरें दिखने लगीं तो आरोपी और आक्रामक हो गया और उससे बयान बदलवाने का दबाव बनाने लगा। बाद में रायपुर पहुंचने पर पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि जामुल पुलिस की कस्टडी में रहते हुए आरोपी हेमंत भिलाई-3 थाने से फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए दावा किया कि पुलिस शुरुआत से आरोपी को बचाने की कोशिश करती दिखी।

तांत्रिक बनकर घर में एंट्री, सम्मोहित कर बनाए वीडियो, बार-बार वायरल करने की धमकी

युवती के अनुसार यह घटनाक्रम करीब दो साल पहले शुरू हुआ जब हेमंत और उसकी मां उनके सेक्टर-6 स्थित चाय-नाश्ते की दुकान में आने-जाने लगे। हेमंत खुद को तांत्रिक बताता था और दावा करता था कि वह तंत्र साधना से परिवार की समस्याएं दूर कर सकता है। इसी बहाने उसने परिवार में आना-जाना बढ़ाया और युवती के करीब आने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि हेमंत तंत्र-मंत्र और सम्मोहन के जरिए उसे अपने काबू में कर लेता था। उसी दौरान उसने युवती के अश्लील वीडियो बनाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया। पीड़िता का दावा है कि इस दौरान वह दो से तीन बार प्रेग्नेंट हुई और आरोपी ने उसका गर्भपात भी कराया।

युवती ने यह भी बताया कि आरोपी के बैग में कई अन्य लड़कियों की तस्वीरें भी थीं। वह पहले भी कई लड़कियों को इसी तरह फंसा चुका था। बाद में उसने खुद बताया कि वह शादीशुदा है और उसका तलाक भी नहीं हुआ।

‘आर्य समाज में रात 10 बजे जबरदस्ती शादी कराई, मेरी किसी ने नहीं सुनी’

पीड़िता ने बताया कि जब वह 19 साल की थी, तब आरोपी उसे रायपुर लेकर गया और रात करीब 10 बजे आर्य समाज मंदिर में जबरन शादी कराई। वहां मौजूद वकील और अन्य लोगों से उसने मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। युवती का कहना है कि यह शादी ना तो वैध है और ना ही उसकी मर्जी से हुई।

पुलिस को पहले ही इस जबरन शादी की जानकारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इसे पति-पत्नी का मामला कहकर टाल दिया। आरोपी बार-बार युवती के घर आता रहा, धमकाता रहा और पुलिस ने कभी गंभीर कार्रवाई नहीं की।

पुलिस पर गंभीर आरोप—‘किडनैप बोलने पर भी केस नहीं लिखा, उल्टा आरोपी को बचाया’

पीड़िता और उसके पिता ने दावा किया कि जब वे जामुल थाना पहुंचे तो पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। टीआई ने कहा कि “ये पति-पत्नी का फैमिली मैटर है।” परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज तक दिखाए, फिर भी पुलिस कार्रवाई करने से बचती रही।

मीडिया में खबर फैलने के बाद देर शाम जाकर अपहरण का केस दर्ज किया गया। इसके बावजूद आरोपी थाने से फरार हो गया, जिसे लेकर परिजन पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं।

सखी सेंटर पर भी सवाल, ‘आरोपी को बुलाया, उसने हंगामा किया, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं’

पीड़िता ने बताया कि सखी सेंटर ने भी उसकी मदद नहीं की। आरोपी को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया, जहां उसने गाली-गलौज की, लिखा हुआ पेपर फाड़ दिया, सभी को धमकाया और चला गया। इसके बावजूद सखी सेंटर ने उसकी शिकायत पर कोई एक्शन नहीं लिया।

युवती का आरोप है कि सखी सेंटर ने ही आरोपी को यह जानकारी दी कि वह पुलिस शिकायत करने जा रही है, जिससे स्थिति और बदतर होती गई।

पिता को फंसाने दुकान में रखा गया गांजा

युवती के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उनके पिता को फंसाने के लिए दुकान में गांजा रखवा दिया था। इसका मामला भी पुलिस तक गया लेकिन उचित जांच नहीं हुई।

एकमात्र सहारा बने SSP विजय अग्रवाल

पीड़िता ने खुलकर कहा कि पूरे मामले में सिर्फ दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने ही उनकी मदद की। उसी की वजह से उनकी बेटी सुरक्षित वापस घर आ सकी। युवक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर अभी भी सवाल बने हुए हैं।

THE CG NEWS
Author: THE CG NEWS

TheCGNews.in – छत्तीसगढ़ की सच्ची आवाज़ “TheCGNews.in” छत्तीसगढ़ का एक उभरता हुआ डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो प्रदेश की ज़मीन से जुड़ी, वास्तविक और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाने के मिशन के साथ कार्यरत है। इस पोर्टल की सबसे बड़ी ताकत है – स्थानीयता और विश्वसनीयता। TheCGNews.in का फोकस सिर्फ ब्रेकिंग न्यूज पर नहीं, बल्कि उन खबरों पर है जो आम लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं – गांव, कस्बों, पंचायत, युवाओं, शिक्षा, रोजगार, राजनीति, संस्कृति और जन-समस्याओं की सच्ची झलक यहाँ देखने को मिलती है। TheCGNews.in की खास बातें: • ✅ छत्तीसगढ़ की हर कोने से रिपोर्टिंग • ✅ सिर्फ सनसनी नहीं – समाधान की पत्रकारिता • ✅ युवाओं और किसानों की आवाज़ • ✅ भ्रष्टाचार, विकास और बदलाव की असली रिपोर्ट • ✅ हिंदी में सरल और स्पष्ट भाषा में खबरें

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई