IND-SA वनडे से पहले टिकटों की फिर धूम: आज शाम 5 बजे से दूसरे चरण की 15 हजार टिकटें जारी, रायपुर में मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह

SHARE:

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए टिकटों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर यह है कि टिकट बिक्री का दूसरा चरण आज शाम 5 बजे से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान लगभग 15 हजार टिकटें रिलीज होंगी, जिन्हें दर्शक ऑनलाइन Ticketgenie वेबसाइट से खरीद सकेंगे। पहले चरण में हुई भारी भीड़ को देखते हुए इस बार भी टिकटें मिनटों में बिकने की संभावना है।

पहले फेज में मिनटों में खत्म हुई थीं टिकटें

पहले चरण में टिकट बिक्री शुरू होने के सिर्फ 15 मिनट के भीतर लगभग 17-18 हजार टिकटें सोल्ड आउट हो गई थीं। वेबसाइट पर ‘Sold Out’ दिखने के बाद लोग यह समझ बैठे थे कि सभी टिकट खत्म हो गई हैं, जबकि ऐसा नहीं था। CSCS के मुताबिक दूसरे फेज में बची हुई टिकटें आज जारी की जाएंगी। दर्शक 2 दिसंबर तक इंडोर स्टेडियम में जाकर अपने ऑनलाइन टिकट फिजिकल पास में कन्वर्ट करा सकेंगे।

टिकट खरीदने छात्रों की भारी भीड़, बैरिकेड तक टूटे

पहले चरण में रिजर्व सीटों की बिक्री के दौरान छात्रों में टिकट खरीदने को लेकर भारी उत्साह देखा गया। इंडोर स्टेडियम में सुबह 4 बजे से ही छात्रों की लाइन लग गई थी, जबकि काउंटर सुबह 10 बजे खुलना था। भीड़ इतनी बढ़ी कि धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। कुछ छात्राओं ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश भी की, जिस पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा।

मैच के लिए तैयारियां पूरी, स्टेडियम में मिलेंगी सुविधाएं

CSCS के डायरेक्टर विजय शाह के मुताबिक मैच की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। स्टेडियम में दर्शकों की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। 22 बड़े वाटर फिल्टर लगाए जा रहे हैं ताकि दर्शकों को पानी खरीदने की जरूरत न पड़े। वहीं सभी फूड वेंडर्स को रेट लिस्ट डिस्प्ले करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ओवरचार्जिंग न हो। जगह-जगह रेट चार्ट भी लगाए जाएंगे।

दिव्यांग खिलाड़ियों को फ्री एंट्री

3 दिसंबर को वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे है। इस अवसर पर प्रदेश के सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को मैच मुफ्त दिखाने का निर्णय लिया गया है। उनके आने-जाने की व्यवस्था भी क्रिकेट संघ द्वारा की जाएगी।

ब्लैक मार्केटिंग रोकने सख्त नियम

टिकट की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए इस बार कड़े प्रावधान लागू किए गए हैं।

•एक आईडी पर अधिकतम 4 टिकट ही खरीदे जा सकेंगे।

•कुल मिलाकर 46 हजार टिकटों की बिक्री की जाएगी।

स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर CSCS और BCCI की गाइडलाइन के अनुसार कड़ी चेकिंग और फ्रिस्किंग की जाएगी।

स्टेडियम में कई वस्तुओं पर रोक

सुरक्षा कारणों से किसी भी तरह के बैनर-पोस्टर, कॉमर्शियल लोगो वाले फ्लैग, शराब, बाहर का खाना और किसी भी तरह की प्रतिबंधित वस्तु स्टेडियम के अंदर ले जाना मना होगा। दर्शकों को केवल स्टेडियम में उपलब्ध फूड और बेवरेज ही मिलेंगे।

रायपुर का तीसरा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

रायपुर का यह स्टेडियम अब तेजी से बड़े क्रिकेट वेन्यू में शामिल होता जा रहा है। यहां अब तक दो अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। 3 दिसंबर 2025 को होने वाला यह मैच स्टेडियम का तीसरा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा।

टीम इंडिया का ऐलान, स्टार खिलाड़ियों की वापसी

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है। कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट के कारण टीम से बाहर हैं। ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल को दी गई है।

सबसे बड़ी खुशी दर्शकों के लिए यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली लगभग 9 महीने बाद भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। इनके अलावा मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।

रायपुर में सितारों को देखने उमड़ेगी भीड़

स्टेडियम में रोहित और कोहली को लाइव देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। पहले चरण में सबसे ज्यादा मांग अपर और लोअर स्टैंड के टिकटों की रही। उम्मीद है कि दूसरे चरण में भी वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिलेगा। अब तक लगभग 70% सीटें खाली हैं और आज से टिकट खरीदने का आखिरी बड़ा मौका दर्शकों के पास होगा।

THE CG NEWS
Author: THE CG NEWS

TheCGNews.in – छत्तीसगढ़ की सच्ची आवाज़ “TheCGNews.in” छत्तीसगढ़ का एक उभरता हुआ डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो प्रदेश की ज़मीन से जुड़ी, वास्तविक और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाने के मिशन के साथ कार्यरत है। इस पोर्टल की सबसे बड़ी ताकत है – स्थानीयता और विश्वसनीयता। TheCGNews.in का फोकस सिर्फ ब्रेकिंग न्यूज पर नहीं, बल्कि उन खबरों पर है जो आम लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं – गांव, कस्बों, पंचायत, युवाओं, शिक्षा, रोजगार, राजनीति, संस्कृति और जन-समस्याओं की सच्ची झलक यहाँ देखने को मिलती है। TheCGNews.in की खास बातें: • ✅ छत्तीसगढ़ की हर कोने से रिपोर्टिंग • ✅ सिर्फ सनसनी नहीं – समाधान की पत्रकारिता • ✅ युवाओं और किसानों की आवाज़ • ✅ भ्रष्टाचार, विकास और बदलाव की असली रिपोर्ट • ✅ हिंदी में सरल और स्पष्ट भाषा में खबरें

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई