“छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री ने किया आश्वस्त, कहा—राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। अस्पतालों में पर्याप्त बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां और चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित है।”

SHARE:

रायपुर, 24 मई 2025 — छत्तीसगढ़ में इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षणों वाले मरीजों की निगरानी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सभी जिलों के जिला सर्वेillance अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया के निर्देश और आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

सभी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार और गले में खराश की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की विशेष निगरानी की जाएगी। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) के तहत एसएआरआई (Severe Acute Respiratory Infection) मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श पर भर्ती किया जाएगा। साथ ही, सामान्य इन्फ्लुएंजा के मामलों के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।

रायपुर जिले में एक व्यक्ति की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसे निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षणों पर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास वायरस जनित बीमारियों से निपटने की पर्याप्त व्यवस्था है — अस्पतालों में आरक्षित बेड, दवाएं, ऑक्सीजन और प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध है। मंत्री ने आमजन से अपील की है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

हाल ही में भारत सरकार की एक बैठक में भी स्पष्ट किया गया है कि देश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रित है और अधिकांश मामले माइल्ड हैं। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में कोविड-19 के संभावित मामलों को ध्यान में रखते हुए ओपीडी, वार्ड, स्टाफ, दवाइयों और ऑक्सीजन आपूर्ति की समीक्षा की गई है। यहां कोविड के लिए अलग ओपीडी और गंभीर मरीजों के लिए विशेष एंट्री पॉइंट की व्यवस्था की गई है, और स्क्रीनिंग से लेकर उपचार तक की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

 

 

THE CG NEWS
Author: THE CG NEWS

TheCGNews.in – छत्तीसगढ़ की सच्ची आवाज़ “TheCGNews.in” छत्तीसगढ़ का एक उभरता हुआ डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो प्रदेश की ज़मीन से जुड़ी, वास्तविक और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाने के मिशन के साथ कार्यरत है। इस पोर्टल की सबसे बड़ी ताकत है – स्थानीयता और विश्वसनीयता। TheCGNews.in का फोकस सिर्फ ब्रेकिंग न्यूज पर नहीं, बल्कि उन खबरों पर है जो आम लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं – गांव, कस्बों, पंचायत, युवाओं, शिक्षा, रोजगार, राजनीति, संस्कृति और जन-समस्याओं की सच्ची झलक यहाँ देखने को मिलती है। TheCGNews.in की खास बातें: • ✅ छत्तीसगढ़ की हर कोने से रिपोर्टिंग • ✅ सिर्फ सनसनी नहीं – समाधान की पत्रकारिता • ✅ युवाओं और किसानों की आवाज़ • ✅ भ्रष्टाचार, विकास और बदलाव की असली रिपोर्ट • ✅ हिंदी में सरल और स्पष्ट भाषा में खबरें

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई