धुरंधर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म: 32 दिनों में ₹831.40 करोड़, पुष्पा-2 को छोड़ा पीछे

SHARE:

रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। रिलीज के 32वें दिन ही फिल्म ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब तक फिल्म का इंडियन नेट कलेक्शन ₹831.40 करोड़ पहुंच चुका है, जिसके साथ ही इसने अल्लू अर्जुन की पुष्पा-2 के हिंदी वर्जन के ₹821 करोड़ के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है।

6 जनवरी को फिल्म ने भारत में ₹5.70 करोड़ की कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का कुल कलेक्शन ₹1253.83 करोड़ तक पहुंच चुका है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद धुरंधर आधिकारिक तौर पर भारत की अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है।

भारत में हफ्तावार कलेक्शन ने बनाया मजबूत रिकॉर्ड

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस सफर शुरुआत से ही मजबूत रहा है। पहले हफ्ते में फिल्म ने ₹218 करोड़ की शानदार ओपनिंग दर्ज की। दूसरे हफ्ते में कलेक्शन और तेज हुआ और ₹261.50 करोड़ की कमाई हुई। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ बनी रही और ₹189.30 करोड़ जोड़े। चौथे हफ्ते में ₹115.70 करोड़ और पांचवें हफ्ते में अब तक ₹35.80 करोड़ की कमाई हो चुकी है।

32वें दिन फिल्म ने ₹5.40 करोड़ और 33वें दिन ₹5.70 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹831.40 करोड़ तक पहुंच गया।

जियो स्टूडियोज ने मनाया जश्न

फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता पर जियो स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, थैंक्यू इंडिया। आपने धुरंधर को नंबर 1 फिल्म का ताज पहनाया है। धुरंधर भारत की अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है।

यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गई और फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक, सभी ने इस रिकॉर्ड पर प्रतिक्रिया दी।

ट्रेड एक्सपर्ट बोले— रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं

फिल्म के लगातार शानदार प्रदर्शन पर ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने कहा कि धुरंधर की सफलता पूरी तरह दर्शकों की पसंद का नतीजा है। उनके मुताबिक, जब कोई फिल्म लोगों को पसंद जाती है, तो रिकॉर्ड अपने आप टूटते हैं। हिंदी सिनेमा की हर बड़ी ब्लॉकबस्टर जनता की वजह से ही बनी है। मेकर्स ने आज के दर्शकों की पसंद को समझकर फिल्म बनाई और लोगों ने इसे हाथोंहाथ लिया।

उन्होंने यह भी कहा कि धुरंधर जैसी बड़ी हिट फिल्मों का असर आने वाली फिल्मों पर पड़ता है। जब कोई फिल्म बहुत लंबा और मजबूत रन करती है, तो उसके आसपास रिलीज होने वाली 10-12 फिल्में बैकफुट पर चली जाती हैं। आजकल थिएटर जाना महंगा है, ऐसे में लोग एक ही फिल्म को दोतीन बार देखना पसंद कर रहे हैं और दूसरी फिल्मों को टाल देते हैं।

थिएटर इंडस्ट्री पर भी दिखा असर

ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, धुरंधर जैसी सुपरहिट फिल्में थिएटर मालिकों के लिए भी प्राथमिकता बन जाती हैं। शो कम करने की बजाय सिनेमाघर इस तरह की फिल्मों को ज्यादा स्क्रीन और शो देते हैं, क्योंकि दर्शकों की डिमांड लगातार बनी रहती है। यही वजह है कि रिलीज के एक महीने बाद भी धुरंधर बड़े स्तर पर चल रही है।

YRF ने बताया मील का पत्थर

फिल्म की कामयाबी पर यश राज फिल्म्स ने भी एक आधिकारिक नोट जारी कर आदित्य धर और जियो स्टूडियोज को बधाई दी। YRF ने लिखा कि धुरंधर सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर है। आदित्य धर की निडर कहानी कहने की शैली और उत्कृष्टता के प्रति कमिटमेंट ने इंडियन सिनेमा के लिए नया बेंचमार्क सेट किया है।

YRF ने फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और टेक्निकल टीम को भी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी।

नॉर्थ अमेरिका में भी रचा इतिहास

भारत के साथ-साथ विदेशों में भी धुरंधर का जलवा कायम है। पिछले हफ्ते फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में शाहरुख खान की पठान को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म का खिताब अपने नाम किया। सैकनिल्क के मुताबिक, चौथे मंगलवार के अंत तक फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 17.50 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि पठान का कलेक्शन 17.49 मिलियन डॉलर था।

स्पाई थ्रिलर जिसने सबको बांध लिया

धुरंधर एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर. माधवन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी, एक्शन और स्केल को दर्शकों ने खूब सराहा है।

मेकर्स ने पहले ही धुरंधर के सीक्वल का ऐलान कर दिया है, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा। मौजूदा बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को देखते हुए इंडस्ट्री को इसके अगले भाग से भी बड़ी उम्मीदें हैं।

THE CG NEWS
Author: THE CG NEWS

TheCGNews.in – छत्तीसगढ़ की सच्ची आवाज़ “TheCGNews.in” छत्तीसगढ़ का एक उभरता हुआ डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो प्रदेश की ज़मीन से जुड़ी, वास्तविक और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाने के मिशन के साथ कार्यरत है। इस पोर्टल की सबसे बड़ी ताकत है – स्थानीयता और विश्वसनीयता। TheCGNews.in का फोकस सिर्फ ब्रेकिंग न्यूज पर नहीं, बल्कि उन खबरों पर है जो आम लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं – गांव, कस्बों, पंचायत, युवाओं, शिक्षा, रोजगार, राजनीति, संस्कृति और जन-समस्याओं की सच्ची झलक यहाँ देखने को मिलती है। TheCGNews.in की खास बातें: • ✅ छत्तीसगढ़ की हर कोने से रिपोर्टिंग • ✅ सिर्फ सनसनी नहीं – समाधान की पत्रकारिता • ✅ युवाओं और किसानों की आवाज़ • ✅ भ्रष्टाचार, विकास और बदलाव की असली रिपोर्ट • ✅ हिंदी में सरल और स्पष्ट भाषा में खबरें

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई